फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shalang school building should be ready soon: Devendra

शालंग स्कूल भवन जल्द हो तैयार : देवेंद्र

Tue, 20 Aug 2024 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Shalang school building should be ready soon: Devendra
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग की स्कूल प्रबंधन समिति का प्रतिनिधिमंडल सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने स्टाफ और विद्यार्थियों की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। एसएमसी प्रधान देवेंद्र लाल ने कहा कि शालंग स्कूल में साइंस ब्लॉक के भवन का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यह निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल का पुराना भवन जर्जर हालत में है, जिसके कारण खतरा बना हुआ है। इस भवन को गिराकर इसके स्थान पर मैदान और नए भवन का निर्माण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को दिक्कतें पेश न आए।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में चहारदीवारी का काम होना है। इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत बजट मिला है। इसके लिए सीपीएस के माध्यम से लोक निर्माण विभाग से कार्य करने की अपील की गई है। कहा कि स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाए। इस दौरान हीरा देवी, सीता देवी, कलावंतु, गुड्डी देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed