फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   shabnam manali president

शबनम तनवर मनाली नप अध्यक्ष, जोगिंद्र बने उपाध्यक्ष

Mon, 18 Jan 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मनाली (कुल्लू)।
ब्यूरो, अमर उजाला/मनाली (कुल्लू)। Updated Mon, 18 Jan 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद मनाली के नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने नप कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


 शपथ लेने वालों में वार्ड एक से जोगिंद्र, वार्ड नंबर-दो से अनिता सूद, वार्ड नंबर-तीन से सुनीता शर्मा, वार्ड नंबर-चार से मनोज कुमार, वार्ड नंबर-पांच से चमन कपूर, वार्ड नंबर-छह से नीना ठाकुर और वार्ड नंबर-सात से शवनम तनवर शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पार्षदों के समर्थक भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। एसडीएम मनाली ज्योति राणा नप मनाली में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर कोई खींचतान नहीं हुई।

सभी सदस्यों ने सहमति से वार्ड सात की पार्षद शबनम तनवर को अध्यक्ष और वार्ड एक के पार्षद जोगिंद्र को उपाध्यक्ष चुना। इस दौरान मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, प्रदेश इंटक प्रवक्ता डीआर जोशी, पूर्व नप अध्यक्ष नवीन तनवर, विजय ठाकुर, गौतम नाथ ठाकुर, पूर्व पार्षद अनिल पूरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि नप मनाली की जनता ने एक बेहतर टीम चुनकर भेजी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी सरकार की ओर से मनाली के विकास को यथासंभव मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर परिषद की यह टीम मनाली वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और मनाली का चहुंमुखी विकास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed