फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Services of 42 JBT teachers regularized in Kullu

Kullu News: कुल्लू में 42 जबीटी शिक्षकों की सेवाएं नियमित

Fri, 03 Jul 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Services of 42 JBT teachers regularized in Kullu
कुल्लू। जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 42 जेबीटी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित किया है। दो साल तक अनुबंध सेवा के बाद उन्हें नियमित किया है। नियमितीकरण के बाद शिक्षकों को लेवल-8 के तहत 29,700 रुपये मूल वेतन दिया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू के आदेशानुसार केवल उन्हीं अनुबंध जेबीटी शिक्षकों की सेवाएं नियमित की गई हैं, जिन्होंने सितंबर 2024 या सितंबर 2025 तक लगातार दो वर्ष की सेवा पूरी की है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि नियमित किए जा रहे जेबीटी शिक्षकों के विरुद्ध कोई विभागीय जांच अथवा विजिलेंस मामला लंबित न हो। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो नियमितीकरण का लाभ देने से पहले विभाग को सूचित करना होगा। अगर नियमित शिक्षक का स्थानांतरण किसी अन्य विद्यालय व संस्थान में हुआ है, तो उसे वर्तमान कार्यस्थल पर नियमित माना जाएगा। जेबीटी शिक्षकों ने अपनी सेवाएं नियमित होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक डाॅ. सुनील दत्त ने कहा कि शिक्षा विभाग के आदेश के बाद 42 जेबीटी शिक्षकों को दो साल के अनुबंध के बाद नियमित किया है। उनकी वर्तमान स्कूलों में ही नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नियमित किए गए शिक्षक

वपिंद्र सिंह, रणवीर सिंह, रजत शर्मा, अर्चना देवी, तारा चंद, संजीव कुमार, वंदना मालपा, प्रेम लता, लीला ठाकुर, भाग चंद, प्रेम चंद, महेंद्र सिंह, राज कुमार, रोहित, निर्मला देवी, कनु प्रिया, पुरुषोत्तम कुमार, राकेश कुमार, हरीश कुमार, चंद्र सेन, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, बलबीर सिंह, संजू राम, कुसुमलता, यशवंत कुमार, देवी चंद, सुंदरा, उषा देवी, शालू, दुनी चंद, मधु, उषा शर्मा, सुनीता, सोना कुमारी, कुलदीप कुमार, हरी प्रिया, आंचल महंत, राकेश कुमार, राज कुमार, बबली देवी और राम देई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed