फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Seeing Jeera drain dry, people fled with their belongings in panic.

Kullu News: जीरा नाला सूखा देखकर दहशत में सामान लेकर पलायन कर गए लोग

Thu, 27 Feb 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Feb 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Seeing Jeera drain dry, people fled with their belongings in panic.
म​णिकर्ण घाटी के तोष के जीरा नाला  में हिमस्खलन से रूका पानी ।-वीडियोग्रैब
नाले के मुहाने पर बसे घरों, होटलों और गेस्ट हाउस संचालकों में मची अफरातफरी
विज्ञापन

दिन भर रहा दहशत का माहौल, प्रशासन ने भी जारी कर दिया था अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तोष क्षेत्र के लोगों ने सुबह जैसे ही नाले का सूखा हुआ पानी देखा तो अफरातफरी मच गई। नाले के मुहाने पर बने घरों, होटलों और रेस्टोरेंट से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया। इसकी सूचना सुबह करीब दस बजे प्रशासन और पुलिस को दी गई।
लोगों को पता चला कि तोष गांव के ठीक ऊपर नाले में भूस्खलन हुआ है। इस कारण नाले का प्रवाह रुक गया है। इससे लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित जगह का रुख कर लिया।
विज्ञापन

उपप्रधान लुदर चंद ने बताया कि घटना को लेकर क्षेत्र में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जीरा नाला के मुहाने पर बसे तोष गांव ही नहीं, बल्कि पार्वती नदी के किनारों में बसे लोगों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया। ऐसे में लोगों में दिनभर दहशत का माहौल बना रहा। उन्होंने बताया कि लोगों ने उस समय राहत की सांस ली, जब शाम के समय करीब 4 बजे नाले में हल्का पानी आना शुरू हुआ। इसके चलते खतरे के बादल छंटते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जीरा नाला में रात करीब 2 बजे भूस्खलन हुआ है। इस कारण नाला पूरी तरह से सूख गया, लेकिन घटना के करीब 16 घंटे बाद वीरवार शाम के समय पानी आना शुरू हुआ। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि झील से पानी की रिसाव होने के बाद अब बड़ा खतरा टल गया है।
--
मलाणा नाले के जख्म ताजा हुए
जीरा नाला में भूस्खलन से बनी झील के खौफ ने पिछले वर्ष अगस्त में हुई तबाही के जख्म ताजा कर दिए। जिसने मलाणा नाला के मुहाने पर बने कई मकानों, घराटों और बगीचों का तबाह कर दिया था। मलाणा नाला में उस समय परियोजना के दो बांध फट गए थे। ऐसे में लोगों में इस बात की दहशत पैदा हो गई थी कि जीरा नाला पर बनी कृत्रिम झील भी मलाणा नाला जैसी तबाही ला सकती है। इस डर के साए में दिनभर तोष गांव के साथ साथ पार्वती नदी के मुहाने पर बसे लोग भी सहमे रहे।

--

प्रशासन ने किया कमेटी का गठन
तोष गांव से दो किलोमीटर ऊपर की तरफ स्थित जीरा नाला के ब्लॉक होने के कारण प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन किया है। डीसी कुल्लू की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कमेटी में एसडीएम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, डीएसपी कुल्लू, कमांडेंट होमगार्ड, तहसीलदार भुंतर, स्थानीय वन परिक्षेत्र अधिकारी तथा कपिल मोहन हाइड्रो प्रोजेक्ट के जनरल मैनेजर सदस्य के रूप में कार्य करेंगे तथा सभी विभाग उक्त आदेश में उल्लिखित उद्देश्य के लिए समन्वय से कार्य करेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed