फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Security wall will prevent the danger of flood from Manali to Kullu

Kullu News: मनाली से कुल्लू तक बाढ़ का खतरा रोकेगी सुरक्षा दीवार

Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Security wall will prevent the danger of flood from Manali to Kullu
मनाली के क्लाथ और आलूग्राउंड के बीच ब्यास नदी में सुरक्षा दीवार लगाते हुए।-संवाद
ब्यास से असुरक्षित स्थानों का होगा तटीकरण, क्लाथ और आलूग्राउंड में चल रहा काम
विज्ञापन

16.98 करोड़ से लगाई जा रही सुरक्षा दीवार, बरसात से पहले पूरा किया जाएगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। ब्यास नदी से सटे रिहायशी इलाकों में बाढ़ से अब नुकसान नहीं होगा। इसके लिए मनाली से कुल्लू तक असुरक्षित स्थानों पर तटीकरण का कार्य हो रहा है। क्लाथ और आलूग्राउंड में इसका कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बरसात से पहले इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जलशक्ति विभाग इस पर 16.98 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। राज्य सरकार से बजट का प्रावधान होने के बाद विभाग ने सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में आई भयंकर बाढ़ की में क्लॉथ और आलूग्राउंड में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। लोगों के कई होटल और गाड़ियां बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे। दोनों जगह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दौरा किया था। वे इस भयंकर त्रासदी को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले थे। केंद्रीय मंत्रियों ने भी विभिन्न स्थानों का दौरा किया था। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया था कि प्रदेश सरकार उनके इस नुकसान को संजीदगी से लेते हुए यहां ब्यास का तटीकरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के सहायक अभियंता दीक्षांत शर्मा ने बताया कि क्लॉथ में 8 करोड़ 34 लाख की लागत से 250 मीटर, जबकि आलू ग्राउंड में 8 करोड़ 64 लाख से 300 मीटर आरसीसी की सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है। क्लॉथ में 65 प्रतिशत जबकि आलू ग्राउंड में 40 से 45 प्रतिशत कार्य हो चुका है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले दोनों जगह यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

--
प्राथमिकता पर काम करवा रही सरकार : गौड़
मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि सरकार प्राथमिकता के आधार पर बाढ़ सुरक्षा दीवारों का काम करवा रही है। क्लाथ, आलूग्राउंड, पतलीकूहल, डोभी और रायसन में कार्य जोरों पर चल रहा है। यह जल्द पूरा होगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed