फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Security tightened for Winter Carnival, two reserves deployed

Kullu News: विंटर कार्निवल के लिए कसा सुरक्षा घेरा, दो रिजर्व तैनात

Sun, 18 Jan 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 18 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Security tightened for Winter Carnival, two reserves deployed
मनाली में विंटर कार्निवल को लेकर डयूटी पर पहुंचे पुलिस कर्मी डीएसपी के साथ मार्च पास करते हुए।-
सुरक्षा की दृष्टि से चार सेक्टर में बांटा गया मनाली शहर
विज्ञापन

शरारती तत्वों पर भी नजर बनाए रखेगा एंटी गुंडा सेल

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मनुरंगशाला में लड़ाई-झगड़े जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से मनाली को चार सेक्टरों में बांटा गया है। मनुरंगशाला में हर दर्शक को तलाशी के बाद ही भीतर जाने की अनुमति दी जाएगी। भीतर जाने के लिए अलग और बाहर निकलने को अलग-अलग द्वार बनाए जाएंगे। मनुरंगशाला को फेंसिंग लगाकर बंद किया गया है। शरारती तत्वों पर एंटी गुंडा सेल नजर रखेगा। 20 से 24 जनवरी तक मनाए जा रहे विंटर कार्निवल में इस साल सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर एक मनुरंगशाला (कलामंच) रामबाग मनाली को बनाया गया है। सेक्टर दो में मालरोड और इसके साथ लगते क्षेत्र मनु मार्केट, सियाली महादेव मार्केट, मिशन अस्पताल, डायमंड चौक और बस स्टैंड मनाली, सेक्टर तीन आईबैक्स चौक से पुलिस थाना मनाली और गोंपा रोड मनाली, सेक्टर चार में रामबाग चौक मनाली से परिधि गृह और ओल्ड मनाली का इलाका शामिल किया गया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि इन सभी सेक्टरों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो रिजर्व मनाली पहुंच चुकी हैं। स्थानीय पुलिस के जवानों के साथ सभी को सेक्टर एक और दो में तैनात कर दिया गया है। उन्हें ड्यूटी के बारे में विस्तार से जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तलाशी के बाद मनुरंगशाला में भेजे जाएंगे दर्शक
सेक्टर नंबर एक मनुरंगशाला में जाने वाले सभी दर्शकों को तलाशी करने के पश्चात ही अंदर जाने दिया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

--
शहर और आसपास तैनात रहेंगे पुलिस-होममार्ड जवान
यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए मनाली शहर और इसके आस-पास क्षेत्र को आठ बीट में विभाजित किया गया है। इसमें स्थानीय पुलिस के साथ होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जा चुकी है। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed