फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SDM appealed Bus Operator to provide beeter services to tourist

पर्यटकों को बेहतर सेवाएं दें बस ऑपरेटर : राणा

Sun, 06 Dec 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली Updated Sun, 06 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
SDM appealed Bus Operator to provide beeter services to tourist

मनाली वोल्वो एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने किया। इस दौरान उन्होंने वोल्वो बस ऑपरेटरों को सैलानियों को बेहतर सेवाएं देने का आह्वान किया।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन व्यवसायियों को सकारात्मक सोच के साथ काम करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान मनाली-कुल्लू मार्ग पर शाम के समय वोल्वो बसों के एक साथ चलने से जाम लगता है। एसडीएम ने कहा कि ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए वोल्वो बस ऑपरेटर ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। वोल्वो बस ऑपरेटरों की हरसंभव मदद करने की बात करते हुए एसडीएम ने कहा कि वे अपनी समस्याएं प्रशासन के ध्यान में लाएं, जिन्हें दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


 इससे पहले वोल्वो एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र मोहन दीवान और महासचिव आनंद ठाकुर ने एसडीएम से प्राइवेट बस स्टेंड की हालत सुधारने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि ग्राउंड के पक्का न होने से बारिश के समय बस स्टैंड में पर्यटकों को उतारना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बस स्टैंड को पक्का करवाने का भी आग्रह किया तथा ट्रैफिक को सुचारु करने में सहयोग देने सहित पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष वरुण मल्होत्रा, सचिव विकास शर्मा और कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वोल्वो एसोसिएशन के सभी सदस्य मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। इस अवसर पर वोल्वो बस ऑपरेटर लाजवंती, आशा, राज कुमार डोगरा, बलदेव सेनी, नेक राज सेनी सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed