{"_id":"679905f2d5cddaa56109214a","slug":"school-students-left-their-classes-and-ran-outside-as-soon-as-the-earthquake-struck-six-injured-kullu-news-c-89-1-klu1001-140052-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भूकंप के झटके लगते ही कक्षाएं छोड़ बाहर भागे स्कूली विद्यार्थी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भूकंप के झटके लगते ही कक्षाएं छोड़ बाहर भागे स्कूली विद्यार्थी, छह घायल
Tue, 28 Jan 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शालंग में मॉकडि्रल के दौरान भूकंप आने के बाद बाहर निकलते विद्यार्थ
मॉकड्रिल ... शालंग स्कूल में मची अफरा-तफरी, उपचार के बाद भेजे घर
विद्यार्थियों को दिए गए आपदा से निपटने की तैयारियों के टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के शालंग में मंगलवार शाम 3: 21 मिनट पर भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप के झटकों ने पूरी घाटी को हिलाकर रख दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शालंग में अफरा-तफरी मच गई।
स्कूल में छुट्टी होने से पहले अचानक 5.6 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाले भूकंप से छह विद्यार्थी भी घायल हुए। स्कूल में इन विद्यार्थियों को रेस्क्यू कर सीएचसी पहुंचाया और फिर उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया।
यह सच में आया भूकंप नहीं था, बल्कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शालंग में हुई मॉकड्रिल थी। आपदा से निपटने में कैसी तैयारी होनी चाहिए, इसलिए स्कूल में यह मॉकड्रिल करवाई गई। इसमें आपदा से निपटने का अभ्यास किया गया। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद विद्यार्थी कमरों से बाहर निकल आए। सिर को बैग से ढक लिया था, जिससे किसी तरह का चोट न आए। उप प्रधानाचार्य शेर सिंह ने छह विद्यार्थियों के घायल होने की जानकारी दी। इनमे एलिजा, सोनिया, लिपाक्षी, नैना, स्मृति और ईशान शामिल हैं। घायलों को विद्यालय प्रशासन ने स्थानीय पीएचसी में पट्टी तथा दवाई लगाकर घर भेजा।
विज्ञापन
एक विद्यार्थी को टांग और सिर में गहरी चोट आई है। इस कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। डॉक्टर ने तीन टांके लगाकर उपचार के बाद घर भेज दिया। शालंग स्कूल में डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के तहत मॉकड्रिल का अभ्यास कराया था। मॉकड्रिल में भूकंप आने के बाद स्थितियों से निपटने में स्कूल प्रबंधन काफी हद तक नियंत्रित कर पाया है।
--