फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sapna topped in painting

Kullu News: चित्रकला में सपना रहीं अव्वल

Tue, 17 Sep 2024 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Sapna topped in painting
कुकुमसेरी महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में सोमवार को ईको क्लब और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने विश्व ओजोन दिवस मनाया। इस दौरान चित्रकला, नारा लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनिता शर्मा ने किया। ईको क्लब प्रभारी प्रो. सतपाल ठाकुर ने ओजोन दिवस के महत्व एवं संरक्षण के लिए विश्व समुदाय की ओर से उठाए गए तमाम कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 से लेकर अजरबैजान-2024 तक विश्व समुदाय जलवायु परिवर्तन को रोकने में एकजुट हुआ है।

इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में सपना प्रथम रही। कार्तिक दूसरे और ज्योति, लक्ष्मी एवं गरिमा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में लक्ष्मी प्रथम, कार्तिक द्वितीय और अर्पिता एवं कुसुम तृतीय रहीं। भाषण में कार्तिक पहले, शिवानी दूसरे और अंजना तीसरे स्थान पर रहीं।प्रश्नोत्तरी में कार्तिक पहले और अंजना दूसरे स्थान पर रही। इसमें डॉ. रत्नेश त्रिपाठी, डॉ. अक्षय कुमार, प्रो. मनोज कुमार और रमेश कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान एनएसएस प्रभारी प्रो. सालिक राम यादव भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed