फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Saplings planted in the South Portal of Atal Tunnel

Kullu News: अटल टनल के साउथ पोर्टल में किया पौधरोपण

Wed, 05 Jun 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Saplings planted in the South Portal of Atal Tunnel
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग (10,075 फुट) के साउथ पोर्टल पर वन विभाग के साथ जिला प्रशासन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार ने नॉर्थ पोर्टल पर स्कूली विद्यार्थियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान देवदार के पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन

वन विभाग के अरण्यपाल संदीप शर्मा ने वन विभाग की जाईका और आजीविका सुधार परियोजना लाहौल-स्पीति के तहत करवाए जा रहे कार्यों का जिक्र किया। उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले में वानिकी प्रबंधन के साथ-साथ बढ़ते पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती प्रदान करने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीमा सड़क संगठन के ऑफिसर कमांडिंग मेजर रवि शंकर और डॉ. विसाग सीपी ने कहा कि सीमा सड़क संगठन की सड़कें देश की लाइफ लाइन हैं, लिहाजा पर्यावरण संरक्षण को भी मद्देनजर रखकर चिह्नित स्थलों पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस मौके पर वन विभाग, आयुष विभाग और जल शक्ति तथा स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों तथा स्टालों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में बीआरओ के बीडी धीमान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed