फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sanjay became the winner in the 35 years age group

Kullu News: 35 साल आयु वर्ग में संजय बने विजेता

Mon, 03 Nov 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 03 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sanjay became the winner in the 35 years age group
मनाली में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन कुल्लू की 25वीं जिला स्तरीय इंडोर बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजे
मनाली में 25वीं जिला स्तरीय इंडोर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

60 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले में राकेश ठाकुर ने मनवाया लोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की 25वीं जिला स्तरीय इंडोर बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार देर शाम को समापन हो गया। इसमें पर्यटन व्यवसायी रोशन ठाकुर मुख्यातिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सबसे छोटी उम्र के नौ वर्ष के खिलाड़ी और सबसे उम्रदराज 60 वर्षीय खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संजय ने बाजी मारी, अंकुश उपविजेता बने। युगल मुकाबले में पप्पू-संजय विजय रहे। अंकुश-हेतराम की जोड़ी उपविजेता रही। 40 वर्ष आयु वर्ग का मुकाबला दीपक ने जीता, ताराचंद उपविजेता रहे। युगल मुकाबले का खिताब दुपक-प्रकाश ने जीता। 45 वर्ष वर्ग के एकल मुकाबले में ताराचंद प्रथम और लालचंद दूसरे स्थान पर रहे। 50 वर्ष आयु वर्ग का मुकाबला लालचंद ने जीता। 55 वर्ष का खिताब बहादुर ने जीता जबकि सुदर्शन दूसरे स्थान पर रहे। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ष का खिताब राकेश ठाकुर ने जीता, प्रेमलाल दूसरे स्थान पर रहे। प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह ने प्रतियोगिता के लिए सहयोग करने पर मनाली की तमाम संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं की ओर से बैडमिंटन एसोसिएशन को जो आर्थिक सहयोग किया जाता है, उससे प्रदेश में युवाओं को खेल प्रशिक्षण के साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का खर्च वहन किया जाता है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति से आए सभी खिलाड़ियों का आभार जताया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed