फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj-Neuli road opened for small vehicles after 15 days

Kullu News: 15 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खुला सैंज-न्यूली मार्ग

Sun, 14 Sep 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sainj-Neuli road opened for small vehicles after 15 days
लोगाें ने ली राहत की सांस, न्यूली-सैंज के बीच सफर आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। पंद्रह दिनों के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सैंज-न्यूली मार्ग बहाल हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अभी बसों की आवाजाही के लिए इंतजार करना होगा।
बहरहाल, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने से सबसे ज्यादा किसानों-बागवानों को राहत मिली है। न्यूली से आगे सैंज-लारजी की ओर किसान-बागवान आसानी से पिकअप और अन्य छोटे मालवाहकों से सेब और अन्य फसलों को मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन

सैंज से न्यूली के बीच करीब पंद्रह दिनों से सड़क वाहनों की आवाजाही बंद चल रहा थी। ऐसे में लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा था। लारजी-सैंज मार्ग पहले ही बहाल कर दिया जा चुका है। इससे घाटी के लोगों को न्यूली से लेकर लारजी तक के सफर करने में आसानी हो रही है। हालांकि, सैंज और न्यूली से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें अभी यातायात के लिए बंद हैं। मुख्य सड़क खुलने से घाटी के लोगों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed