{"_id":"6830a8d159c8ffa87907b071","slug":"sainj-echoed-with-slogans-of-bharat-mata-ki-jai-veer-sainik-zindabad-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148241-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भारत माता की जय, वीर सैनिक जिंदाबाद के नारों से गूंजा सैंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भारत माता की जय, वीर सैनिक जिंदाबाद के नारों से गूंजा सैंज
Fri, 23 May 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 23 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। सैंज भाजपा मंडल ने शुक्रवार को सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वीर सैनिक जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने बाजार में रैली निकालकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की गाथा सुनाई। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता सैंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने की। जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री जोगिंदर शुक्ला ने मुख्य रूप से शिरकत की। शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीर सैनिकों ने सफलता के झंडा गाड़ दिया है।
वीर जवानों के दिखाए पराक्रम के चलते भारत अब आतंकवाद के विरुद्ध चुप नहीं बैठने वाला तथा मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहेगा। अमर ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक सैनिक कार्रवाई नहीं बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है। बंजार भाजपा क पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मानना और आतंकवाद के विरुद्ध देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री शेर सिंह नेगी, गोपाल शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद