फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SA-1 examinations will be held from 26 in Lahaul-Spiti district

लाहौल-स्पीति जिले में 26 से होंगी एसए-1 की परीक्षाएं

Mon, 18 Oct 2021 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
SA-1 examinations will be held from 26 in Lahaul-Spiti district
उदयपुर( लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के एसए-1 की परीक्षाएं दशहरा की छुट्टियों के बाद होंगी। छुट्टियों के चलते परीक्षाओं के शेड्यूल में फेरबदल किया गया है। अब तीन विषयों की परीक्षाएं 26, 27 और 28 अक्तूबर को होंगी। पहले पंचायत चुनावों के चलते ये परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। अब दोबारा परीक्षाओं को आगे खिसका दिया गया है। इसके चलते विद्यार्थी परेशान हैं। हालांकि, अब 26 अक्तूबर को छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की गणित विषय की परीक्षा करवाई जाएगी। 27 को छठी का हिंदी, सातवीं को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग तथा आठवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को छठी का हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, सातवीं का संस्कृत और आठवीं कक्षा का हिमाचल की लोक संस्कृति और योग विषय की परीक्षा करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि पहले लाहौल-स्पीति जिले को छोड़कर प्रदेश के स्कूलों में छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की एसए-1 की परीक्षाएं करवाई जा चुकीं हैं। जिले में पंचायत चुनाव के चलते परीक्षाओं का शेड्यूल बदला गया था। अब ये परीक्षाएं दशहरा की छुट्टियां समाप्त होते ही करवाई जाएंगी। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सुंदर सिंह नेकहा कि दशहरा की छुट्टियों के के चलते 25 अक्तूबर तक जिले में स्कूल बंद रहेंगे। प्रदेश परियोजना निदेशक की ओर से जारी प्रपत्र के मुताबिक अब छठी से आठवीं कक्षा की एसए-1 की तीन विषयों की परीक्षाएं 26, 27 और 28 अक्तूबर को करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed