{"_id":"66cb0918b07ad317e008fee3","slug":"rules-will-be-followed-for-noc-for-rafting-order-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129444-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफ्टिंग की एनओसी के लिए नियमों का होगा पालन : हुक्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफ्टिंग की एनओसी के लिए नियमों का होगा पालन : हुक्म
विज्ञापन
पिरड़ी में बैठक करते कुल्लू-मनाली रिवर राफ्टिंग संगठन के सदस्य।
कुल्लू। पिरड़ी में कुल्लू-मनाली रिवर राफ्टिंग संगठन की रविवार को आम सभा हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हुक्म सिंह ने की। बैठक में रिवर राफ्टिंग से जुड़े लोगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष हुक्म सिंह ने कहा कि अगर कोई नया ऑपरेटर एसोसिएशन के पास एनओसी के लिए आता है उसे पर्यटन विभाग के नियमानुसार कम से कम पांच साल का अनुभव एक पंजीकृत कंपनी की ओर से लाना होगा। कंपनी अनुभव देती है तो उसे अपना लॉगबुक पंजीकृत संगठन और पर्यटन विभाग को दिखाना होगा।
एनओसी के लिए सभी नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में रिवर राफ्टिंग में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े कदम उठाए जाएंगे। ब्यास में उतरने वाले रिवर राफ्टिंग गाइड को 5 साल का अनुभव हो और बिना किसी नशे के रिवर राफ्टिंग गाइड काम करे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। आम सभा में कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कुल्लू-मनाली में साहसिक गतिविधियों में पर्यटकों की पहली पसंद रिवर राफ्टिंग होती है। जिले में सैकड़ों युवा रिवर राफ्टिंग से जुड़े हुए हैं। इस दौरान कुल्लू-मनाली रिवर राफ्टिंग संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद