{"_id":"aebe8a0f2353e508d9d8c6abd6391253","slug":"rudra-defeated-bhuntra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रा क्लब ने भुंतर की टीम को दी मात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रा क्लब ने भुंतर की टीम को दी मात
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 22 Nov 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालपुर मैदान के बास्केटबाल कोर्ट में रविवार को स्वर्गीय मनोज शर्मा मेमोरियल चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी ललित कुमार ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल के माध्यम से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है, वहीं व्यक्ति में कई गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्व. मनोज शर्मा ने प्रदेश में कोच के रूप में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। वहीं, खिलाड़ियों का प्रोत्साहित भी किया। पहले दिन खेली गई प्रतियोगिताओं में शिव युवा क्लब और कटराईं ए टीम के बीच खेले गए मुकाबले में शिव युवा क्लब की टीम विजेता बनीं।
विज्ञापन
स्वामी ब्रदर्स मनाली और कटराईं बी टीम के मध्य हुए मुकाबले में स्वामी बद्रर्स की टीम विजेता रही। रुद्रा क्लब कुल्लू ने भुंतर की टीम को मात दी। वन विभाग की टीम को डे स्टार की बास्केटबाल टीम ने पटकनी दी। प्रतियोगिता का समापन सोमवार होगा। इस दौरान प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले भी होंगे। समापन अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन