फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ruckus over garbage, NPA will brainstorm today

Kullu News: कूड़े पर मचा बवाल, नप आज करेगी मंथन

Wed, 19 Jun 2024 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over garbage, NPA will brainstorm today
नप के कूड़ा नहीं लेने के पत्र से कुल्लू-लाहौल में हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। 21 जून से नगर परिषद के दायरे से बाहर का कूड़ा कचरा नहीं लेने के नगर परिषद के तुगलकी फरमान पर बवाल मच गया है। कुल्लू, भुंतर, बंजार समेत लाहौल में भी इस फरमान ने कूड़ा निष्पादन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। होटलियर एसोसिएशन के विरोध के बाद नगर परिषद ने इस मामले पर दोबारा मंथन करने के लिए बैठक बुलाई है। वीरवार को बैठक के बाद इस मामले पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल नगर परिषद के फरमान ने मनाली के होटल संचालकों और ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है।
नगर परिषद मनाली ने कुछ दिन पहले पत्र जारी कर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर का कूड़ा नहीं लेने का फरमान जारी किया है। पत्र के अनुसार नगर परिषद ने कुल्लू व भुंतर नगर निकायों के अलावा लाहौल और मनाली के ग्रामीण इलाकों से आने वाले कचरे को निष्पादन के लिए लेने से इंकार कर दिया है। होटलियर एसोसिएशन ने इस मामले पर बैठक में कड़ा विरोध जताया। एसोसिएशन का कहना है कि कूड़ा संयंत्र मनाली के लिए बना है, लिहाजा मनाली से बाहर का कचरा नहीं लिया जाना चाहिए। एसोसिएशन ने मनाली नगर परिषद के अलावा ग्रामीण इलाकों के होटलों व गांवों से कूड़ा एकत्रित करने का कार्य जारी रखने की अपील की है। वहीं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मनाली में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही। उधर, नगर परिषद ने भी इस फरमान के बाद चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। वीरवार को नगर परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने बताया कि वीरवार को नगर परिषद कि बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस संदर्भ में दोबारा चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कूड़ा संयंत्र केंद्र में नहीं रही जगह
नगर परिषद मनाली का रांगड़ी में बना कूड़ा संयंत्र केंद्र भर गया है। पुराने कचरे को ठिकाने लगाया जा रहा है। लेकिन, दूसरी तरफ नए कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया है। ऐसे में नगर परिषद के सामने भी समस्या है कि कूड़ा निष्पादन कैसे किया जाए। मनाली से बाहर का कूड़ा यूं ही आता रहा तो यहां कूड़े का पहाड़ बढ़ता जाएगा। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सही निष्पादन नहीं होने पर नगर परिषद पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed