Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rover-Ranger unit carries out tree plantation at Banjar College

Kullu News: बंजार कॉलेज में रोवर-रेंजर इकाई ने किया पौधरोपण

Mon, 16 Nov 2026 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Rover-Ranger unit carries out tree plantation at Banjar College
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार की रोवर एवं रेंजर इकाई की ओर से सोमवार को एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इसके बाद स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने सेफ्टी टैंक के आसपास फैले कूड़े-कचरे को हटाया। साथ ही परिसर और आसपास बिखरे प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उचित तरीके से निस्तारित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह भी शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने पौधरोपण में स्वयं भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रोवर एवं रेंजर इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक और पर्यावरण हितैषी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में रोवर लीडर प्रो. अंशुल शर्मा और रेंजर लीडर प्रो. लता ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed