फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roofs of schools and houses were blown away by the strong storm

तेज तूफान से उड़ी स्कूलों व घरों की छतें

Sun, 10 Apr 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Roofs of schools and houses were blown away by the strong storm
जिला कुल्लू में हुए आंधी तूफान से गिर गया जिंदी स्कूल का भवन की छत। संवाद। - फोटो : Kullu
कुल्लू/खराहल। जिले में शनिवार शाम को आए तेज अंधड़ से कई घरों और स्कूलों की छतें उड़ गई हैं, जबकि जंगलों में कई देवदार, चीड़ और कायल के पेड़ों समेत सेब और अन्य फलदार पौधों की टहनियां टूट गई, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लग घाटी के जिंदी स्कूल की छत तेज अंधड़ से उड़ गई है। इसके अलावा जिले में कई जगहों पर घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचा है। अंधड़ से बागवानों को भी नुकसान की आशंका है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में सेब की फ्लावरिंग को नुकसान पहुंचा है, जबकि निचले क्षेत्रों में फलों की सेटिंग हो चुकी है। फलों का आकार काफी छोटा है। ऐसे में यहां सेब को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन प्लम भी तूफान कर चपेट में आया है। जिला प्रशासन ने सभी एसडीएम से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। बागवान सुरेश, चमन, देवराज, कमल, महेश, राम चंद, यशपाल और ज्ञान ठाकुर ने कहा कि तेज अंधड़ के कारण फलदार पौधों की टहनियां टूटने से नुकसान पहुंचा है। 7000 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस समय पौधों पर फूल खिले हैं, जिसे नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि सेब के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फ्लावरिंग का दौर चल रहा है। इन इलाकों मे अंधड़ की वजह से पेड़ों पर खिले फूल जमीन पर गिर गए है, जबकि निचले इलाकों में सेब की सेटिंग हो चुकी है, जहां पर नुकसान कम हुआ है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed