{"_id":"2d2698e5e17b19248a2c830e8392767b","slug":"rohtang-tunnel-will-be-complete-in-2019-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 तक बनकर तैयार होगी रोहतांग टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 तक बनकर तैयार होगी रोहतांग टनल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल में धुंधी नाले पर 15 करोड़ से 206 मीटर लंबे डबल लेन ब्रिज का उद्घाटन डायरेक्टर जनरल बॉर्डर रोड एमआर मित्तल ने किया। प्रेसवार्ता में कहा कि रोहतांग टनल देश की सामरिक दृष्टि और आर्थिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। 2019 तक टनल तैयार कर जनता को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि रोहतांग टनल जहां बनाई जा रही है, वहां ऊपर से सेरी नाला बह रहा है। इससे टनल के अंदर पानी आ रहा है। यह निर्माण में देरी का कारण बना हुआ है। रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल में दो ब्रिज बनाए जाने हैं। एक अन्य पुल का भी जल्द निर्माण पलचान में होगा। धुंधी में बीआरओ की ओर से बनाया पुल देश में पहली बार हॉकी के आकार में बनाया गया है। इसकी लंबाई 206 तथा चौड़ाई 12.35 मीटर है। वाहन पथ 7.08 मीटर है। पुल के दोनों ओर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
धुंधी पुल के निर्माण में 4 साल और 6 माह लगे। इस पुल को 4 अगस्त, 2012 को बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था। निर्माण कार्य में इस्तेमाल करने वाले उपकरण, भारी मशीनरी, वाहन और श्रमिकों के रहने के शिविर बह गए थे। कहा कि रोहतांग टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर कई हिमखंड स्खलन स्थलों को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा के उपाय तथा स्नो गैलरियां बनाई जाएंगी। पुल के उद्घाटन के पश्चात डीजी ने रोहतांग टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पलचान पंचायत प्रधान सिंघीराम और फतेह चंद ने डीजी को पारंपरिक कुल्लवी टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अभियंता बीआरओ रोहतांग टनल ब्रिगेडियर मनोज कुमार और रोहतांग टनल के वरिष्ठ इंजीनियर आरएस राव सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--