फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   rohtang

रोहतांग बहाली को बीआरओ ने झोंकी पूरी ताकत

Mon, 10 Apr 2017 10:39 PM IST
kullu
kullu Updated Mon, 10 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
rohtang
रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

मौसम खुलते ही मनाली-लेह सामरिक मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के लिए बीआरओ ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। मनाली-लेह मार्ग बहाली को लेकर बीआरओ ने मनाली तथा लाहौल की तरफ से पूरी ताकत झोंक दी है। बीआरओ ने बर्फ हटाओ अभियान को तेज करने के लिए अतिरिक्त जवान व मशीनरी को लगा दिया है। लाहौल के कोकसर की ओर से 70 आरसीसी की टीम अपनी आधुनिक मशीनों के साथ ग्रांफू के पास पहुंच गई है। वहीं मनाली से 40 किलोमीटर आगे बंता मोड़ को पार कर कुछ दिनों में बीआरओ का काफिला राहनीनाला पहुंच जाएगा। पिछले सप्ताह हुई ताजा बर्फबारी के कारण बीआरओ को सड़क से बर्फ हटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इस दौरान मढ़ी में ही करीब 45 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ था, लेकिन तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ते हुए बीआरओ के अधिकारी और जवान शून्य से 20 डिग्री नीचे के चल रहे तापमान में भी बर्फ  हटाने में जुटे हैं। सोमवार को बीआरओ का काफिला बंता मोड़ से आगे निकल गया है। ऐसे में लाहौल की ओर पैदल जाने वाले लोगों को सफर आसान हो गया है। बीआरओ के कार्यकारी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मयंक मेहता ने बताया कि बीआरओ ने रोहतांग बहाली का कार्य तेज कर दिया है। गत दिनों हुई ताजा बर्फबारी और बर्फीली हवा के कारण बीआरओ के कदम कोकसर में ही रुक गए थे। लेकिन अब द्वारा बीआरओ ने मोर्चा संभाल लिया है। उधर, 70 आरसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने कहा दोनों तरफ से बीआरओ की 15 मशीन और 40 मजदूरों की तैनाती की है। रोहतांग बहाली के लिए अब मात्र 26 किलोमीटर से बर्फ हटाना शेष रह गया है। मौसम ने साथ दिया तो 25 से 30 अप्रैल के रोहतांग दर्रा को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed