{"_id":"ddb7e510d5c7ca9d68745a2afb825db1","slug":"rohtang-pass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों सहित 69 यात्री हुए रोहतांग दर्रा के आर-पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों सहित 69 यात्री हुए रोहतांग दर्रा के आर-पार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, उदयपुर
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरीन बीमारी से पीड़ित खंजर गांव की महिला मरीज ननदेई को बुधवार को तिंगरेट हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से लिफ्ट कर दिया है। लंबे समय से बीमार चल रही महिला को हेलीकॉप्टर सुविधा प्रदान नहीं हो रही थी। बुधवार को लिफ्ट होने पर मरीज महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
मरीज के परिजनों ने गैंगरीन बीमारी से पीड़ित महिला मरीज की खबर को प्रमुखता से उठाए जाने और तत्काल हेलीकॉप्टर सेवा मिलने पर ‘अमर उजाला’ का आभार जताया है। यह महिला मरीज पिछले एक माह से बीमारी से जंग लड़ रही है। बुधवार को लाहौल घाटी के लिए हेलीकॉप्टर की दो उड़ानें भरी गईं। पहली उड़ान भुंतर से तिंदी-तिंगरेट-भुंतर के बीच भरी गई। दूसरी उड़ान भुंतर-सिस्सू-भुंतर के बीच भरी गई।
विज्ञापन
दो उड़ानों में दो मरीजों के साथ 69 यात्री और आठ स्कूली बच्चे रोहतांग के आर-पार हुए हैं। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के सह प्रभारी जीत सिंह धर्माणी ने इसकी पुष्टि की है। तांदी पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार एवं वारपा पंचायत के पूर्व प्रधान सतप्रकाश ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वे घाटी में मरीजों व अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए प्राथमिकता के आधार पर हेलीकॉप्टर उड़ान किए जाने को सरकार से सिफारिश करें। सतप्रकाश ने रावा हेलीकॉप्टर उड़ान करने की मांग की है।
विज्ञापन