फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rohtak youth dies in hotel room

Kullu News: होटल के कमरे में रोहतक के युवक की मौत

Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rohtak youth dies in hotel room
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू की पार्वती घाटी में हरियाणा के रोहतक के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे सीएचसी जरी से पुलिस चौकी मणिकर्ण को सूचना मिली कि एक युवक को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि जयवीर (30) पुत्र स्वर्गीय भगवान निवासी खड़वाली जिला रोहतक हरियाणा मणिकर्ण के कटागला में एक होटल में परिवार के साथ ठहरा हुआ था। वह सुबह अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed