{"_id":"65d0f42280cf92842d0f00e8","slug":"rohini-became-miss-aditya-became-mr-farewell-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117071-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोहिणी मिस, आदित्य बने मिस्टर फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोहिणी मिस, आदित्य बने मिस्टर फेयरवेल
विज्ञापन
हरिपुर स्कूल में विदाई पार्टी में चुने गए फेयरवेल को पुस्कृत करते हुए।
हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद मुख्यातिथि रहीं।
11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा, जबकि कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। इसके अलावा मिस्टर और मिस फेयरवेल का चुनाव भी किया। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
अलग-अलग राउंड की बाधाओं को पार कर विज्ञान संकाय की छात्रा रोहिणी ठाकुर मिस और आदित्य मिस्टर फेयरवेल चुने गए। प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने कहा कि विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं की तैयारी करें और बेहतर अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करें। इस दौरान उपप्रधानाचार्य जयसिंह वर्मा, रविंद्र, अमृता कुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद