फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roads of Sainj valley closed, people angry, crowd came out on the road

Kullu News: सैंज घाटी की सड़कें बंद, लोगों में आक्रोश, सड़क पर उतरा जनसैलाब

Thu, 14 Aug 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Roads of Sainj valley closed, people angry, crowd came out on the road
न्यूली/सैंज(कुल्लू)। घाटी में बंद पड़े संपर्क मार्गों की स्थिति को लेकर सैंज बाजार में जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली व्यापार मंडल सैंज, सयुक्त संघर्ष समिति तथा टैक्सी यूनियन ने संयुक्त रूप से निकाली जिसमें विभिन्न संगठनों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सबसे पहले प्रदर्शनकारी टैक्सी स्टैंड में एकत्रित हुए। उसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ सरकार, प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंचे। उसके बाद तहसील कार्यालय परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान झावे राम ठाकुर ने कहा कि सरकार का उदासीन रवैया, प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। डेढ़ माह से घाटी की 95 फीसदी सड़कें बंद हैं। दुकानदारों से लेकर किसान-बागवान परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अब भी सड़कें बहाल नहीं होती हैं तो आने वाले समय में आंदोलन उग्र होगा। संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि परेशान लोगों ने राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपने अधिकार के लिए आवाज़ बुलंद की है।
विज्ञापन

किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष नारायण चौहान ने केंद्र तथा राज्य सरकारों को घेरते हुए कहा कि सरकारें किसानों के हित के फैसले लागू नहीं कर रही हैं। एक तय फार्मूले के तहत सभी फसलों का न्यूनतम मुल्य लागू किया जाना चाहिए। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष कमल देव, कोषाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, किसान सभा बंजार इकाई के प्रधान शेर नेगी, सचिव मोती राम कटवाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान प्रीतम सिंह, पंचायत उपप्रधान सुभाष ठाकुर ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुशाहड़ पंचायत की प्रधान सीता देवी, देवगढ़ गोही के केशव राम, देहूरीधार के भगत राम, रैला दो के जोगिंदर सोनी, पंचायत उपप्रधान सुभाष ठाकुर, कैलाश ठाकुर, भगत राम, शिवराम, भोज प्रकाश, मनमोहन सिंह, सैंज विकास समिति के प्रधान बुध राम, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र पाल शर्मा, पूर्व प्रधान खेबा राम काइथ, सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed