Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roads are not open... expenses have increased, travel in Sainj has become a burden.

Kullu News: रास्ते खुले नहीं... खर्चे बढ़ गए, सैंज में सफर बना बोझ

Fri, 20 Feb 2026 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 20 Feb 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Roads are not open... expenses have increased, travel in Sainj has become a burden.
आठ महीने से छह रूटों पर बस सेवा ठप, टैक्सियों में करना पड़ रहा महंगा सफर
विज्ञापन

घाटी के ग्रामीण बोले- टैक्सियों का किराया बढ़ने से बढ़ी लोगों की परेशानी
सामान ढुलाई की लागत भी बढ़ी, 15 पंचायतों के ग्रामीण हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। आठ महीने पहले आई आपदा के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि अब आवागमन की समस्या ने सैंज घाटी के लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। घाटी के आठ में से छह बस रूटों पर सेवा पूरी तरह ठप है, जिससे शिक्षा, रोजगार और इलाज के लिए रोज सफर करने वालों को महंगा और जोखिम भरा विकल्प चुनना पड़ रहा है।
साल 2025 की आपदा के बाद सैंज घाटी की रफ्तार जैसे थम सी गई है। सड़कें जगह-जगह बाधित हैं और आठ में से छह बस रूटों पर पिछले आठ महीनों से बस सेवा बंद पड़ी है। ऐसे में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कार्यों के लिए सैंज, कुल्लू, भुंतर, औट और जिला मुख्यालय तक जाने वाले लोगों को अब महंगा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घाटी के लोगों का कहना है कि पहले जहां सफर आम आदमी की पहुंच में था, वहीं अब टैक्सियों के किराये में बढ़ोतरी होने के कारण दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और मजदूर वर्ग पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद से घाटी के अधिकतर बस रूट ठप हैं। इससे लोगों को मजबूरन टैक्सी या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह महंगा साबित हो रहा है। गोपाल, अरुण, लीलाधर, उत्तम राम, हरि सिंह धामी, जितेंद कुमार, विनोद कुमार और हेत राम ने कहा कि परिवहन महंगा होने से सामान ढुलाई की लागत भी बढ़ गई है जिसका असर सीधे बाजार भाव पर दिखाई दे रहा है। सैंज क्षेत्र की 15 पंचायतों के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घाटी के सभी रूटों पर बस सेवा शुरू की जाए ताकि लोगों को बस सेवा का लाभ मिल सके। सैंज घाटी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले आठ महीनों से अधिकतर रूटों पर बस सेवा ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों, बुजुर्गों, मरीजों, महिलाओं और रोजाना काम पर जाने वाले लोगों के लिए आवागमन एक बड़ी चुनौती बन गया है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता के आधार पर बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed