{"_id":"68b9cbd1ed439efa74097bd8","slug":"roads-are-closed-reaching-the-hospital-for-treatment-becomes-a-challenge-kullu-news-c-89-1-ssml1015-156199-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़कें बंद, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़कें बंद, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना बना चुनौती
Thu, 04 Sep 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं मरीज
बुजुर्ग, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों और बच्चों को दवाइयों के लिए हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
खासकर बुजुर्ग, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज और छोटे बच्चों को इलाज और दवाइयों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू, मनाली और बंजार उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बारिश थम नहीं रही है। भूस्खलन से मुख्य के साथ संपर्क सड़कें और पैदल रास्ते बंद हो गए हैं। मरीजों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
क्षय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त जिन मरीजों को निशुल्क दवाएं दी जाती हैं, उनके पास दवाएं खत्म हो गई हैं। सड़कें और रास्ते बंद होने से वे स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं पहुंचपा रहे हैं। सैंज घाटी के लालचंद, मोहर सिंह और अशोक ने कहा कि सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क बंद है। रैला-एक और दो पंचायत को जोड़ने वाली संपर्क सड़क भी बंद पड़ी है। छोटी सी बीमारी के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज आना पड़ता है। यहां पहुंचना आफत से कम नहीं है। उधर, लगघाटी के ग्रामीण केवलू राम, मानसिंह, रूपचंद और सुआरू राम ने कहा कि कुल्लू से कालंग सड़क के अलावा खणीपांद, भूमतीर, पीज, भल्याणी सड़क बंद है। भुट्ठी गांव में स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन वहां तक जाने के लिए न बस सेवा और न टैक्सी की सुविधा है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों के हर चिकित्सा केंद्र में दवाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं।
विज्ञापन
--