{"_id":"6988b30f17254a8daf0d2e13","slug":"road-work-begins-in-bhutti-vehicular-movement-halted-kullu-news-c-89-1-klu1002-168555-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुट्टी में सड़क का कार्य शुरू, बंद पड़ी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुट्टी में सड़क का कार्य शुरू, बंद पड़ी वाहनों की आवाजाही
Sun, 08 Feb 2026 09:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
लगघाटी की आठ पंचायतों का संपर्क कटा
रोजमर्रा का सामान लाने में होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी की करीब आठ पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क पर भुट्टी के पास सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते सड़क पर भुट्टी से आगे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
करीब आठ पंचायतों के लोगों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है। अब लोगों को यहां से पैदल ही आना-जाना पड़ेगा। दरअसल, बरसात के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते वैकल्पिक रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बेली ब्रिज स्थापित किया गया था जिससे घाटी के लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। अब इस सड़क को ठीक किया जाना है। इसके लिए यहां स्थापित बेली ब्रिज को निकालकर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
कार्यकारी एसडीएम जयवंती ठाकुर ने सड़क के मरम्मत कार्य के दौरान सड़क की आवाजाही बंद रहने को लेकर आदेश पारित किए हैं। लिहाजा, जब तक भुट्टी के धोचक नाम स्थान पर सड़क का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक यहां से वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। इस दौरान लोगों को रोजमर्रा का सामान लाने और ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।