फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road will be built from Batehad to Ushalidhar

Kullu News: बटेहड़ से उश्लीधार के लिए बनेगी सड़क

Sun, 03 Nov 2024 09:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Road will be built from Batehad to Ushalidhar
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत जिंदौड़ के गांव उश्लीधार के बाशिंदों को अब सड़क की सुविधा मिलेगी। बटेहड़ से उश्लीधार तक सड़क बनने से ग्रामीणों को पीठ पर बोझा ढोने से राहत मिलेगी। सड़क के लिए विकास खंड की ओर से दो लाख की राशि स्वीकृत हुई है। करीब ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए रविवार को मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने अपनी ओर से तीन लाख की राशि देने की भी घोषणा की। सड़क का भूमि पूजन होने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उश्लीधार गांव सड़क सुविधा से वंचित था। करीब 200 की आबादी वाले गांव के लोेग दो से तीन किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर थे।
विज्ञापन

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि गांववासियों की यह काफी लंबे समय से मांग थी। इस सड़क के लिए विकास खंड की ओर से दो लाख की राशि स्वीकृत हुई है। यह सड़क गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सड़क गांव के लोगों को आसानी से शहर तक पहुंचने में मदद करेगी और उनके जीवन को आसान बनाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पहले ग्रामीणों की ओर से मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान काफी अधिक संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed