फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road to be constructed from Modinal to Edshi; work has commenced.

Kullu News: मोड़ीनाल से एड़शी के लिए बनेगी सड़क, कार्य हुआ शुरू

Wed, 29 Jul 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Road to be constructed from Modinal to Edshi; work has commenced.
मोड़ीनाल से एडशी सडक़ का निर्माण कार्य हुआ शुरू। संवाद
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के सेब बहुल क्षेत्र एड़शी के सेब बागवानों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार को मोड़ीनाल से एड़शी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग करीब 8.86 करोड़ रुपये की लागत से 4.870 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करेगा। क्षेत्र के किसान-बागवान कई वर्षों से इस सड़क के निर्माण का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण से बागवानों की दशकों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा और नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में काफी आसानी होगी। इस क्षेत्र में हर साल करोड़ों रुपये का सेब उत्पादन होता है। इस क्षेत्र में नित्थर, देहरा, तांदी और पलेही पंचपायत के ग्रामीणों के सेब बगीचे हैं, लेकिन वर्षों से सड़क की सुविधा न होने के कारण किसानों-बागवानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय बागवान रमेश ठाकुर, दुर्गा नंद, सिकंदर ठाकुर, विजय ठाकुर समेत अन्य ने कहा कि सड़क की सुविधा न होने से बागवानों को हर वर्ष सेब सीजन में आर्थिक चपत लगती थी। अब सड़क का निर्माण शुरू होने से राहत मिली है। इस अवसर पर नित्थर पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार, उपप्रधान नित्थर कुकू ठाकुर, प्रधान तांदी संजीव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



8.86 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही कार्य को पूरा किया जाएगा। सड़क के निर्माण से ग्रामीणों की यातायात संबंधी समस्या का स्थायी समाधान होगा।

- यशपाल ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article