फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road restored after three hours, people heaved a sigh of relief

Kullu News: तीन घंटे बाद सड़क बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

Sun, 12 May 2024 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 12 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Road restored after three hours, people heaved a sigh of relief
सैंज (कुल्लू)। लारजी-सैंज सड़क पर पागलनाला के समीप 60 से अधिक वाहनों में सवार लोगों को सड़क बहाल होने का लंबा इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार देर रात करीब 10:00 बजे के बाद जब पागलनाला में मलबा हटाकर सड़क बहाल की तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद लोग अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन




शुक्रवार को हुई बारिश से पागलनाला में मलबा सड़क पर आने से यहां पर तीन घंटों से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं थीं। पागलनाला में मलबा आने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने भी मशीनरी को मौके पर भेजा और सड़क से मलबे को हटाया।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि लारजी-सैंज सड़क से मलबा हटाकर इसे यातायात के लिए बहाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed