{"_id":"67bf41ead4495f04b501028a","slug":"road-restoration-work-will-start-as-soon-as-the-weather-opens-kullu-news-c-89-1-ssml1012-142086-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मौसम खुलते ही शुरू होगा सड़क बहाली का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मौसम खुलते ही शुरू होगा सड़क बहाली का काम
Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के उदयपुर में बर्फबारी से ढके वाहन।-स्ंवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में जमकर बर्फबारी हुई है। सीमा सड़क संगठन की मुख्य मार्गों सहित संपर्क सड़कें बंद हैं। ऐसे में सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग मौसम खुलने पर ही सड़क बहाली का कार्य शुरू करेगा।
हालांकि, बिजली बोर्ड के कर्मचारी खराब मौसम के बीच भी बिजली बहाली के लिए पेट्रोलिंग करते रहे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बर्फबारी के बीच इधर उधर अनावश्यक यात्रा न करे। घाटी में हो रही जमकर बर्फबारी से किसान-बागवान बेहद खुश है। घाटी में आगामी फसल बर्फबारी पर ही ज्यादा निर्भर रहती है। किसान रमेश लाल, वीर सिंह और सोहन सिंह ने बताया कि पहले सर्दी में बर्फबारी न होने से किसानों की सिंचाई के लिए पानी को लेकर चिंता बढ़ गई थी, लेकिन बर्फबारी ने किसानों-बागवानों की चिंता दूर कर दी है। संवाद