{"_id":"5fc8ebc78ebc3e9bd760dec6","slug":"road-kullu-news-sml353333459","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में पैचवर्क और मरम्मत कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में पैचवर्क और मरम्मत कार्य रुका
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना काल में लोक निर्माण विभाग के पास बजट की उपलब्धता न होने से जिला की सड़कों की मरम्मत रुकी है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों में आठ महीने से पेचवर्क और मरम्मत नहीं की है। विभाग के पास सड़कों की मरम्मत आदि कार्यों के लिए बजट ही नहीं आ रहा है। इससे कई सड़कों की हालत बेहद खराब है।
गौरतलब है कि लोक निर्माण बरसात के पहले कई सड़कों की टारिंग, पेचवर्क का काम करता था। खासकर कुल्लू-मनाली, कुल्लू-बिजली महादेव, भुंतर मणिकर्ण सहित कई अन्य दर्जनों सड़कों में टारिंग और मरम्मत कार्य की जरूरत रहती थी। इस बार कोरोना के चलते सड़कों की दशा नहीं सुधर पाई। बरसात समाप्त होने के बाद भी सड़कों को पूछा नहीं जा रहा है।
कुल्लू दशहरा के दौरान भी सड़कों केे चकाचक किया जाता था। इस बार ऐसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कोरोना में सरकार की प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। ऐसे में सरकार बजट का अधिक हिस्सा स्वास्थ्य पर खर्च कर रही है। हालांकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों के लिए विभाग को बजट की कमी नहीं है। इन सड़कों का काम भी जिले में सुचारू रूप से चला है लेकिन मरम्मत, पेचवर्क के काम फिलहाल रुके हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि कई सड़कों में कोरोना के चलते टारिंग और मरम्मत कार्य नहीं हो पाए हैं।