फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road jam from Nehrukund to Solangnala

नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक सड़क जाम

Fri, 14 Jan 2022 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Road jam from Nehrukund to Solangnala
कुल्लू। बर्फ से सफेद पहाड़ियों को देखकर सैलानियों ने मनाली का रुख कर दिया है। लेकिन सैलानियों को बर्फ का दीदार आसानी से नहीं हो रहा है। मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों की पहली पसंद सोलंगनाला बना है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए सैकड़ों सैलानी पहुंच रहे, जिससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर बर्फ की चादर होने से कई टैक्सी चालक और सैलानी अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से सड़क के किनारे खड़ा कर रहे हैं। इससे नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक सड़क जाम हो रही है। नेहरूकुंड, पलचान से लेकर सोलंगनाला तक लग रहे लंबे जाम से पर्यटक गांड़ियों में भूखे-प्यासे रह रहे हैं। बर्फीली वादियों के बीच कड़कड़ाती ठंड सैलानियों की चिंता को बढ़ रहा है। जाम लगने से पर्यटक बर्फ देखने की चाह में मीलों पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। मनाली में नए साल से लेकर सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बीच कई लोगों और सैलानियों के बीच कहासुनी हो रही है। जाम से लाहौल जाने वाले आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती की है। सोलंगनाला पहुंचे पर्यटक बर्फ की मोटी चादर के बीच खूब आनंद ले रहे हैं। पर्यटक सोलंगनाला में स्कीइंग, घुड़सवारी, याक सवारी, स्नो स्कूटर और पैराग्लाइडिंग का मजा ले रहे हैं। होटलियर गौतम ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, बीर सिंह, मनोहर लाल तथा हरि चंद शर्मा ने कहा कि बर्फबारी से मनाली के पर्यटन को पंख लग रहे हैं। इससे होटलियरों में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि मनाली से लेकर सोलंगनाला तक यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस जवानों को जगह-जगह तैनात किया है। नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed