{"_id":"65ec4eeab2d4475fb7090e17","slug":"road-electricity-closed-in-mayad-tindi-for-ten-days-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118429-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मयाड़, तिंदी में दस दिनों से सड़क, बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मयाड़, तिंदी में दस दिनों से सड़क, बिजली बंद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की अति दुर्गम घाटी मयाड़ और तिंदी में पिछले 10 दिनों से सड़क और बिजली बंद है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाटी में संचार सेवा भी ठप है। बताया जा रहा है कि मयाड़ क्षेत्र में 150 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हुई है। ऐसे में लोगों का उपमंडल मुख्यालय उदयपुर आना-जाना मुश्किल हो गया है।
शकोली गांव के पूर्व प्रधान चुनी लाल ने कहा कि घाटी में दो लोग बीमार चल रहे हैं। इनमें उड़गोस गांव की महिला देचेन आंगमो दमा से पीड़ित हैं। तिंगरेट पंचायत प्रधान अनीता ने कहा कि बिजली, सड़क बहाल न होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि घाटी से बीमार दो लोगों को लिफ्ट किया जाए।
लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि मयाड़ सड़क के जीरो प्वाइंट से डेढ़ किलोमीटर आगे हिमखंड गिरा है। मयाड़ सड़क की बहाली में तेजी लाई जाएगी। सीएमओ डॉ. रोशन लाल ने कहा कि दोनों मरीज डॉक्टर की निगरानी में हैं। अगर डॉक्टर रेफर करता है तो चौपर की सिफारिश की जाएगी। संवाद