फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road effected people are in anger

मुआवजा न मिलने पर भड़के विस्थापित

Sun, 08 Nov 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 08 Nov 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Road effected people are in anger

प्रस्तावित नागचला-मनाली फोरलेन के विस्थापित आंदोलन की तैयारी में हैं। चार गुणा मुआवजे की मांग को लेकर फोरलेन-विस्थापित और प्रभावित 23 नवंबर को शक्ति प्रदर्शन करेंगे। फोरलेन संघर्ष समिति लंबे समय से उचित मुआवजा, पुनर्स्थापना और पारदर्शिता की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों को अपनी बहुमूल्य भूमि कौड़ियों के भाव में फोरलेन में जाने का डर सता रहा है। भुंतर के हाथीथान में फोरलेन प्रभावितों और विस्थापितों की बैठक हुई। इसमें किसानों और बागवानों ने भूमि का उचित मुआवजा न मिलने पर रोष प्रकट किया। लोगों को डर है कि कहीं उनकी उपजाऊ भूमि कौड़ियों के भाव फोरलेन में न चली जाए। संघर्ष समिति ने हाइवे अथॉरिटी और प्रशासन पर भूमि अधिग्रहण एक्ट 2013 की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। फोरलेन विस्थापितों और प्रभावितों को मार्केट रेट के बजाय सर्कल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं चार गुणा की जगह केवल दो गुणा ही मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मनाली निवासी हुकम चंद का कहना है कि फोरलेन में उनकी उपजाऊ भूमि जा रही है, लेकिन मार्केट रेट का चार गुणा मुआवजा नहीं मिला तो उनका गुजारा कैसे होगा? अधिवक्ता महेंद्र ठाकुर का कहना है कि फोरलेन मामले में भूमि अधिग्रहण एक्ट 2013 की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फोरलेन में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन लोगों को अभी तक अंधरे में रखा जा रहा है। संघर्ष समिति की युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर का कहना है कि चार गुणा मुआवजे की मांग को लेकर संघर्ष समिति अब आंदोलन की राह पर है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से प्रभावितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) का कहना है कि फोरलेन विस्थापित लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। विस्थापित सभी नेताओं और अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक विस्थापितों को उचित मुआवजा देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी रणनीति के तहत फोरलेन विस्थापित कुल्लू में 23 नवंबर को एक महारैली करेंगे। रैली में नागचला से लेकर मनाली तक के हजारों किसान भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed