{"_id":"6a8ac43400b5aa81920145b9","slug":"officials-should-restore-irrigation-system-anuradha-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184818-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई व्यवस्था बहाल करें अधिकारी : अनुराधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई व्यवस्था बहाल करें अधिकारी : अनुराधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गवाड़ी और चोखंग का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। गवाड़ी और चोखंग क्षेत्र में बाढ़ के कारण खेत जलमग्न हो गए हैं। इससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र की सिंचाई कूहलें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यह बात विधायक अनुराधा राणा ने कही। विधायक ने बीते शनिवार को बाढ़ प्रभावित गवाड़ी और चोखंग क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सिंचाई व्यवस्था को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर आवश्यक राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में तेजी लाने को भी कहा।
विधायक ने कीर्तिंग गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। विधायक ने जोबरंग पुल का भी निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुल की मौजूदा स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। आपातकालीन परिस्थितियों में क्षेत्र में आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। संवाद