फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road accident

मासूम जतिन की वजह से बची शांति देवी की जिंदगी

Tue, 13 Sep 2016 10:02 PM IST
कुल्लू/ उदयपुर
कुल्लू/ उदयपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
road accident
crime demo - फोटो : MID DAY

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर के दलदल नामक जगह पर चंद्रभागा नदी में गिरी नैनो कार सड़क हादसे से पूरी लाहौल घाटी शोक में डूब गई है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से जिला कुल्लू के पतलीकूहल से लेकर नालडा गांव में सन्नाटा पसर गया है। दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं नालडा गांव के लोग भी अपनों का हाल जानने घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे में मृतक (52 वर्षीय) हुकम राम का (12 साल) का पोता जतिन सुरक्षित है। सड़क हादसे में मासूम को मामूली सी चोटें आई हैं और उनकी मदद से ही घायल शांति देवी को नई जिदंगी मिली है।

विज्ञापन


शांति देवी जतिन की रिश्ते में दादी है। हादसे में नैनो कार से बाहर छिटक कर गिरे जतिन ने जैसे ही पास झाड़ी में गिरी शांति देवी को देखा तो उन्होंने चिल्ला कर मदद की गुहार लगाई। तभी सड़क से होकर गुजर रहा एक ट्रक चालक ने उनकी आवाज को सुना। ट्रक चालक सुरेंद्र और परिचालक देवेंद्र मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना आसपास के गांव को दी। खून से लहुलूहान शांति देवी को तुरंत सड़क पर पहुंचा कर उदयपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया। नैनो कार हादसे में जतिन के (52 वर्षीय) दादा दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हुकम राम, 50 वर्षीय दादी इंद्रा देवी जो आईजीएमसी शिमला में बतौर नर्स तथा (26 वर्षीय) भतीजा राज कमल की मौत हो गई। जबकि घायल (53 साल) शांति देवी घायल हो गई है। परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजन शोक में डूबे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed