फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road accident in Bahang-Karjan, seven people injured

Kullu News: बाहंग-करजां में सड़क हादसे, सात लोग घायल

Mon, 16 Jun 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 16 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Bahang-Karjan, seven people injured
रविवार देर रात को हुईं दुर्घटनाएं, पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है घायलों का उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के अंतर्गत बाहंग और करजां क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात को बाहंग में आरटीओ धर्मकांटा के समीप एक कार ट्रक से टकराकर सीवरेज के लिए खोदाई किए गए गड्ढे में लुढ़क गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरटीओ धर्मकांटा के समीप एक ट्रक मनाली से नेहरु कुंड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक कार एचपी 58ए-7328 पहले ट्रक और फिर सड़क किनारे रखे पत्थर और मिट्टी से टकराकर सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में 30 फीट नीचे गिर गई। कार में नरेंद्र, सोहम ठाकुर, सेम वर्मा, साहिल और अंकिता निवासी जगतसुख सवार थे। हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। सभी को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सभी का उपचार चल रहा है। उधर, एक अन्य मामले में करजां में गलत दिशा में आकर एक कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में स्कूटी सवार सन्नी निवासी करजां और उनकी पत्नी ज्ञालछन घायल हो गईं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed