Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Riya stood first in the quiz, and Arushi stood first in essay writing.

Kullu News: प्रश्नोत्तरी में रिया, निबंध लेखन में आरुषि रहीं प्रथम

Sun, 08 Nov 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Riya stood first in the quiz, and Arushi stood first in essay writing.
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू के निर्वाचन साक्षरता क्लब ने लोकतांत्रिक मूल्यो
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू के निर्वाचन साक्षरता क्लब ने लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, मतदान के महत्व और नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डाइट के प्रधानाचार्य सतीश जस्पा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के साथ लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं से निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदारी के साथ मतदान करने का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में रिया ने प्रथम और काजल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में आरुषि ने पहला और योगिता ने दूसरा स्थान पाया। स्पर्धाओं के मूल्यांकन के लिए शमशेर ठाकुर, श्याम हांडा और डॉ. चमन ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समन्वयन अजीत बोध ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed