फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Riverfront to be built in Manali at a cost of Rs 250 crore: CM Sukhu

मनाली में 250 करोड़ से बनेगा रिवर फ्रंट : सीएम सुक्खू

Wed, 21 Jan 2026 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 21 Jan 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
Riverfront to be built in Manali at a cost of Rs 250 crore: CM Sukhu
मनाली में पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत करतीं महिलाएं। संवाद
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के सौंदर्य और पर्यटन विकास को नई ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ी घोषणा की है। विंटर कार्निवल का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मनाली में 250 करोड़ रुपये की लागत से रिवर फ्रंट विकसित करने का एलान किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल पर्यटकों को एक नया गंतव्य मिलेगा, बल्कि ब्यास नदी के तटीकरण से क्षेत्र को सुरक्षा भी मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विंटर कार्निवल की रौनक बढ़ाने वाले महिला मंडलों को बड़ी राहत देते हुए उनकी प्रोत्साहन राशि 30 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, मनाली के विकास के लिए उन्होंने कई अन्य सौगातें भी दीं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ओल्ड मनाली में दो करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण और परिधि गृह में पांच अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

मनाली क्षेत्र के सात चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा दीवारें लगाई जाएंगी। सोलंग और कराल गांवों में भूस्खलन नियंत्रण कार्यों के लिए 25-25 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हिमाचल को प्राकृतिक, धार्मिक और साहसिक पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में प्रदेश में 245 नए ट्रेकिंग रूट चिह्नित किए गए हैं और सभी जिला मुख्यालयों को हवाई संपर्क से जोड़ने के लिए 16 नए हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे पार्क और ग्रीन बॉयोडायवर्सिटी पार्क विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, सुंदर सिंह ठाकुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मियां राम सिंह, सेस राम आजाद और राजीव किमटा सहित कई वरिष्ठ नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed