{"_id":"698cb56a4f090cf5870fbe23","slug":"river-rafting-training-will-now-be-enhanced-with-a-modern-pool-in-pirdi-kullu-news-c-89-1-ssml1013-168752-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पिरड़ी में अब आधुनिक पूल से निखरेगा रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पिरड़ी में अब आधुनिक पूल से निखरेगा रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण
Wed, 11 Feb 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के पिरड़ी रिवर राफ्टिंग सेंटर में 72 लाख से बनेगा स्वीमिंग पूल।-संवाद
अत्याधुनिक स्वीमिंग पूल का निर्माण शुरू, खर्च होगी 72 लाख रुपये की रााशि
प्रशिक्षु ब्यास नदी में उतरने से पहले स्वीममेग पूल में कर सकेंगे सुरक्षित अभ्यास
अजय कुमार
कुल्लू। देश के एकमात्र व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी (कुल्लू) में प्रस्तावित स्वीमिंग पूल के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस स्वीमिंग पूल से देशभर से प्रशिक्षण लेने आने वाले प्रशिक्षुओं और पर्यटकों को राफ्टिंग के करतब सीखने की सुविधा मिलेगी।
स्वीमिंग पूल के निर्माण से प्रशिक्षु ब्यास नदी में उतरने से पहले सुरक्षित माहौल में अभ्यास कर सकेंगे। इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ेगी और जोखिम भी कम होगा। साथ ही पर्यटकों के लिए यह पूल मनोरंजन का अतिरिक्त साधन भी बनेगा।
हालांकि इससे पहले भी प्रशिक्षण केंद्र में स्वीमिंग पूल का निर्माण किया गया था लेकिन वर्ष 2023 में ब्यास नदी में आई बाढ़ के चलते उद्घाटन से पहले ही वह बह गया था। इसके बाद प्रशिक्षुओं की लगातार मांग को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से दोबारा बजट का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में स्वीमिंग पूल के निर्माण के लिए 72 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। अब इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पूल के बन जाने से प्रशिक्षुओं को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हर वर्ष पिरड़ी राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में सैकड़ों युवा प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचते हैं। स्वीमिंग पूल का निर्माण शुरू होने से प्रशिक्षुओं और खेल पर्यटन से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।
--