{"_id":"67990455a73bb79e960ce67f","slug":"retired-soldier-dies-after-jumping-into-beas-river-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140084-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्यास नदी में छलांग लगाने से सेवानिवृत्त जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्यास नदी में छलांग लगाने से सेवानिवृत्त जवान की मौत
Tue, 28 Jan 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत भूतनाथ पुल के पास एक व्यक्ति ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की।
घटनास्थल से कुछ ही दूर व्यक्ति पानी में मिला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला और कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान ज्ञान चंद (75) निवासी मठ तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति एसएसबी के सेवानिवृत्त हुआ है। पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
--