फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Retired employees did not get revised pay scale

Kullu News: सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं मिला संशोधित वेतनमान

Tue, 20 Aug 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Retired employees did not get revised pay scale
पेंशनरों ने पथ परिवहन निगम के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों को अभी तक संशोधित वेतनमान नहीं मिल पाया है। सरकार ने पेंशनरों की देनदारियों का हिसाब निगम प्रबंधन से मांगा है, लेकिन प्रबंधन संशोधित वेतनमान और देनदारियों की सूची तक जारी नहीं कर पाया है। ऐसे में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त पेंशनर कर्मचारी मंच ने प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया है।

मंच के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने कहा कि पेंशनरों ने निगम के लिए 35-36 साल दिनरात सेवाएं दी हैं, लेकिन अब अपने हक को मांगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के पेंशनरों को पेंशन समय पर नहीं मिल रही है, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार और निगम प्रबंधन से बार-बार मांग की जा रही है कि पेंशनरों की पेंशन का स्थायी समाधान किया जाए। पेंशन हर माह समय पर मिले, इसके लिए विशेष योजना बनाई जाए। पेंशनरों की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र शर्मा, बेली राम कुल्लवी, जोगिंद्र कुमार, किशन शर्मा, जयचंद, भगवान दास आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed