फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Residential areas of Lahaul are covered with snow.

Kullu News: बर्फ से लकदक हो गए लाहौल के रिहायशी क्षेत्र

Wed, 08 Oct 2025 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 08 Oct 2025 06:13 AM IST
विज्ञापन
Residential areas of Lahaul are covered with snow.
लाहौल के कोकसर में हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। चोटियों के साथ जनजातीय जिले के रिहायशी इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। सोमवार रात से शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला मंगलवार को दिनभर जारी रहा। रोहतांग दर्रा से सटे गांव कोकसर, रमथांग, डिंफुक में शाम तक 30 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हो गई।
विज्ञापन

सिस्सू पंचायत के पूर्व उपप्रधान मनोज ने बताया कि सिस्सू के रतील, छोखोर, केवग, यंगलिंग में 40 से 50 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। उधर, जिला मुख्यालय केलांग सहित उपमंडल उदयपुर सहित पट्टन घाटी और तोद घाटी में भी 15 से 30 सेंटीमीटर तक हिमपात की सूचना है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बावजूद सैलानी फोर वाई फोर वाहनों से मंगलवार को मनाली से अटल टनल होकर पागलनाला, सिस्सू और कोकसर पहुंचे और ताजा बर्फबारी का आनंद लिया। इस दौरान बर्फबारी तेज होने पर सभी वाहनों को वापस मनाली रवाना किया गया। जिला प्रशासन ने आम जनता एवं पर्यटकों से मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की अपील की है। वाहन सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने और ढलानों व नदी किनारों न जाने को कहा है। वहीं, होटल व होम-स्टे संचालकों को अपने मेहमानों की सुरक्षा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed