फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Reputation of BJP-Congress at stake in Mandi seat

मंडी सीट में भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

Sat, 09 Oct 2021 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Reputation of BJP-Congress at stake in Mandi seat
कुल्लू/खराहल। देश में क्षेत्रफल के लिहाज से राजस्थान के बाड़मेर के बाद दूसरी बड़ी मानी जाने वाली मंडी लोकसभा सीट के लिए सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। अपने कुल देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने के बाद प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी समर में कूद पड़े हैं। जगह-जगह जाकर रैलियां व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपचुनाव में यह सीट इस कारण से भी हाइप्रोफाइल बन गई है कि यहां से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी मैदान में है। भाजपा ने कारगिल हीरो बिग्रेडियर खुशाल सिंह पर दाव खेला है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह जिला होने की वजह से भी यहां पर चुनाव रोचक होने वाला है। अभी तक मंडी संसदीय सीट से कुल आठ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 13 अक्तूबर को नाम वापसी के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि चुनौतीपूर्ण संसदीय सीट के लिए दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कांग्रेस वीरभद्र सिंह के बिना पहली बार विरोधियों को टक्कर देने के लिए चुनावी अखाड़े में उतरी है। ऐसे में कांग्रेस के सभी नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर भी अपनी शतरंज बिछाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी रणनीति के तहत चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, गैस, पेट्रोल के बढ़ते दाम के मुुद्दों को भुना रही है। भाजपा विकास के नाम पर लोगों से समर्थन मांग रही हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते हैं कि कांग्रेस उपचुनावों में तीन विस और एक लोकसभा की सीट पर जीत दर्ज करेंगी। भाजपा के मंडी संसदीय सीट के सह प्रभारी व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि उपचुनावों में भाजपा भारी मतों से जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed