फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Report will produce before NGT on 17 Dec.

एनजीटी के समक्ष सत्रह को रखा जाएगा पक्ष : डीसी

Fri, 04 Dec 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली Updated Fri, 04 Dec 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
Report will produce before NGT on 17 Dec.

रोहतांग और सोलंगनाला में होने वाली पर्यटन गतिविधियों का खाका पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने कहा कि 17 दिसंबर को एनजीटी के समक्ष प्रदेश सरकार रोहतांग और सोलंगनाला में आयोजित होने वाली पर्यटन गतिविधियों की रूपरेखा की रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने बताया कि पहले भी यह रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी गई थी, लेकिन कुछ आवश्यक बदलाव के चलते प्रदेश सरकार ने उनके पास भेज दी थी।

विज्ञापन


अब और कुछेक पर्यटन से संबंधित योजनाओं को तैयार कर दोबारा रिपोर्ट को सरकार को भेजा गया है। इसे 17 दिसंबर को एनजीटी के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले 14 दिसंबर को एनजीटी की ओर से इसी सिलसिले में बैठक रखी गई है। इसमें प्रदेश सरकार के आला अधिकारी तथा अधिवक्ता भी शामिल होंगे और प्रत्येक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन रोहतांग तथा सोलंगनाला में पर्यटन गतिविधियां आरंभ करवाने के लिए पूरी तरह से गंभीर है तथा 17 दिसंबर को सरकार पर्यटन गतिविधियों को लेकर तैयार किए गए  खाके को एनजीटी के समक्ष मजबूती से रखेगी। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed