{"_id":"62aa0c8f3e50e0237f113f23","slug":"report-of-beating-of-students-submitted-to-deputy-director-of-elementary-education-kullu-news-sml4122347118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को सौंपी विद्यार्थियों की पिटाई मामले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को सौंपी विद्यार्थियों की पिटाई मामले की रिपोर्ट
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी में विद्यार्थियों की पिटाई मामले में जांच कमेटी ने छह पन्नों की रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को सौंप दी है। इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बयान दर्ज हैं।
कहा जा रहा है कि इस मामले में माध्यमिक स्कूल शमशी के स्टाफ पर गाज गिर सकती है। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर वीरवार को फैसला लिया जाएगा। बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने स्तर पर भी जांच कर रहा है। इसके लिए गठित तीन सदस्यों की जांच कमेटी ने विगत सोमवार को घायल विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए थे। अभिभावकों ने स्कूल के शिक्षकों पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग स्कूल के स्टाफ को बदलने पर भी विचार कर रहा है।
यह मामला दस जून का है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ना सीखने आए बीएड प्रशिक्षु ने सातवीं के सभी विद्यार्थियों को कमरे में बंद कर केबल तार के टुकड़े से पीटा। इस घटना में 30 विद्यार्थियों को चोटें आई हैं। हालांकि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक स्वयं भी चोटिल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर चुके हैं। उसके उपरांत उपनिदेशक ने जांच कमेटी को दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
बुधवार शाम चार बजे जांच कमेटी की प्रभारी प्रधानाचार्य तेजिंद्र शर्मा ने उपनिदेशक को छह पन्नों की रिपोर्ट सौंप दी है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि जांच कमेटी ने निर्धारित समय में रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।