फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Removed benches for the fair, half a month passed, still not installed

Kullu News: मेले के लिए हटाए बेंच, आधा महीना गुजरा, अभी नहीं लगाए

Wed, 29 May 2024 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Removed benches for the fair, half a month passed, still not installed
ढालपुर के माल रोड में 16 दिन बाद भी नहीं लगे बेंच। शहर के आम लोगों के साथ बुजुर्ग लोग परेशान। स
कुल्लू। ढालपुर में आयोजित पीपल जातर मेले के लिए मालरोड से हटाए गए बेंचों को मेले के समापन के बाद भी नहीं लगाया गया है। गर्मी के मौसम में मालरोड में सुबह-शाम लोगों की भीड़ उमड़ती है। खासकर बुजुर्गों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालरोड में पीपल जातर मेले में सजी दुकानों को हटाए हुए 16 दिन का समय बीत गया है लेकिन बेंच अभी तक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इन बेंचों में करीब 100 लोग बैठ सकते हैं। शासन, प्रशासन और नगर परिषद कोई सुध नहीं ले रहे हैं। शहरवासी डाॅ. अवधेश कुमार, कुमार सिंह, संजय शर्मा, टेक सिंह, गुलाब सिंह, मनोहर लाल और नरोतम सिंह ने कहा कि पीपल जातर मेले को खत्म हुए एक माह का समय हो गया है लेकिन माल रोड से हटाए बेंचों को दोबारा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन और नगर परिषद के अधिकतर अधिकारी मालरोड से सुबह शाम गुजरते हैं लेकिन मालरोड की हालत पर किसी की नजर नहीं पड़ी है। यहां पर जगह-जगह कूड़ा-कचरा और गंदगी भी पसरी है। गर्मी के मौसम में शाम के समय राहत पाने के लिए सैकड़ों लोग मालरोड घूमने आते हैं। बेंचों के नहीं लगने से वरिष्ठ नागरिकों ने मालरोड का रुख करना भी बंद कर दिया है। मालरोड पर जहां शाम के वक्त रौनक रहती थी, वहीं बैठने की सुविधा न होने से लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मालरोड में बेंचों को लगाने के निर्देश कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे तहसीलदार कुल्लू को दिए जाएंगे। लोगों को सुविधा मिलनी चाहिए।
-विकास शुक्ला, एसडीएम कुल्लू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed