{"_id":"66a23b71e161e56e430f484a","slug":"relief-to-students-application-date-extended-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127458-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विद्यार्थियों को राहत, आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विद्यार्थियों को राहत, आवेदन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
अब स्नातक प्रथम वर्ष के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन हो सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि में फेरबदल किया गया है। अब विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से 31 जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे। जिले के चारों महाविद्यालयों कुल्लू, हरिपुर, बंजार और सैंज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए करीब 5,300 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। मेरिट सूची जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है।
विद्यार्थी संगठनों और विद्यार्थियों की मांग पर स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तिथि में बदलाव किया गया है। पहले तीन जून से 15 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिले के चारों महाविद्यालयों में 16 जुलाई को मेरिट सूची जारी कर दी गई थी। 18 जुलाई से फीस जमा करने के अलावा काउंसलिंग प्रक्रिया आरंभ कर दी गई थी, लेकिन विद्यार्थी जानकारी के अभाव में आवेदन या फीस जमा नहीं कर पाए थे। उन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से राहत प्रदान की गई है। हरिपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। विद्यार्थी विभिन्न संकाय का चुनाव कर ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद